बरौरा हुसैन बाड़ी बालागंज लखनऊ | में 26 जनवरी के मौके पर मदरसा दारुल उलूम अब्बासिया में शानदार कार्यक्रम आयोजित

 बरौरा बालागंज (लखनऊ) : गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मदरसा दारुल उलूम अब्बासिया में एक शानदार और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बरौरा के सभी सम्मानित निवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए और देशभक्ति के जज़्बे के साथ आयोजन को सफल बनाया।


कार्यक्रम में विशेष रूप से हाफिज मोहम्मद वासी साहब, मोहम्मद मुबीन साहब, हाफिज नूर आलम साहब, हाफिज मोहम्मद इमरान साहब और सलीम तोप की गरिमामयी मौजूदगी रही। बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत नज़्में और तकरीरें पेश की गईं, जिससे माहौल देशप्रेम से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर आयोजक मौलाना मोहम्मद अदनान नदवी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी हमें अपने संविधान और देश की एकता व अखंडता की याद दिलाता है। हमें चाहिए कि हम मिल-जुलकर देश की तरक्की में योगदान दें और आपसी भाईचारे को मजबूत करें।

कार्यक्रम के अंत में देश की सलामती, अमन और तरक्की के लिए दुआ की गई। उपस्थित लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी।







Post a Comment

0 Comments