राष्ट्रीय प्रवक्ता हाफिज़ गुलाम सरवर द्वारा AIM कोचिंग क्लासेस का उद्घाटन

संत कबीर नगर। क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत AIM कोचिंग क्लासेस का उद्घाटन राष्ट्रीय प्रवक्ता हाफिज़ गुलाम सरवर द्वारा किया गया। उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
AIM कोचिंग क्लासेस में नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जाएगी। संस्थान में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी सहित विभिन्न विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी। कोचिंग प्रबंधन का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता हाफिज़ गुलाम सरवर ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत कुंजी है और विद्यार्थियों को मेहनत एवं लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए।

AIM कोचिंग क्लासेस का पता:
📍 गोठवा चौराहा, नियर गैस एजेंसी, सेमरियावां, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

उद्घाटन समारोह के दौरान कोचिंग संस्थान के संचालक, शिक्षक एवं क्षेत्र के कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments